Jaunpur News : ​दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है भाजपा : पुष्पराज

जौनपुर। भाजपा के 45वां स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सीहीपुर स्थित कार्यालय पर भाजपा का झंडारोहण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। यह संसद और विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। अपने वैचारिक अधिष्ठान के साथ विचारधारा के स्तर पर भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है।  जिलाध्यक्ष मछलीशहर अजय सिंह ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के लिये समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करता है। भाजपा संगठन में समाज के सभी पिछडे, दलित, आदिवासी, अति दलित एवं महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा का अपना कार्यालय बनाने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। हर बूथ पर भाजपा के 17 सदस्यी बूथ समिति के साथ बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी की मौजूदगी है जो दिन प्रतिदिन के अभियान को चलाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री के मन की बात हर महीने देश के प्रत्येक बूथों पर सुनी जाती है, आज प्रत्येक शक्तिकेन्द्र पर इनकी बैठक बूथ कमेटी, शक्तिकेंद्र संयोजक और प्रभारी के साथ होती है। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم