फायर बिग्रेड की तत्परता से 20 बीघा फसल खाक होने से बची। Sanchar Setu




जौनपुर। मछलीशहर  स्थित ग्राम नत्थूपुर (मतरी) में रविवार की  दोपहर में  लगभग 1:10 बजे खेत के किनारे पुआल की तीन गजहर में अराजक तत्वों द्वारा आग लगा दी गयी। वहीं गजहर से मात्र 5 फिट की दूरी पर विनोद श्रीवास्तव की खड़ी गेहू की फसल को फायर बिग्रेड के तत्काल पहुंच जाने से लगभग 20 बीघा गेहूँ की फसल को खाक होने से बचा लिया गया। बताते चलें कि मनबढ़ अराजकतत्वो द्वारा 2 अप्रैल को भी आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसे ग्रामीणो द्वारा बुझा दिया गया था । किसानों के खून पसीना की कमाई को अराजकतत्वों द्वारा जलाने के प्रयास की घटना से  किसान व ग्रामीण दहशत में है। ऐसे में जिला प्रशासन का ध्यान इस आकृष्ट है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم