Jaunpur : मछलीशहर के समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद

विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर।
जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्थानीय तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से एवं मुख्य सचिव तथा अध्यक्ष राजस्व परिषद के निर्देशानुसार जनशिकायतों के निस्तारण के क्रम में तहसील मछलीशहर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम गोल्हनामऊ तहसील मछलीशहर के निवासी विश्वनाथ ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनकी पत्नी का नाम खतौनी में त्रुटिवश शकुन्तला देवी पत्नी विश्वनाथ दर्ज हो गया है जबकि आधार कार्ड में उनका नाम शकुन्तला पत्नी विश्वनाथ है। सही नाम शकुन्तला पत्नी विश्वनाथ होना चाहिए। उक्त का त्वरित संज्ञान लेते हुए आवेदक को तत्काल निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया तथा मात्र 1 घंटे में खतौनी में उनकी पत्नी का नाम खतौनी में सही कराते हुए त्रुटिरहित खतौनी आवेदक श्री विश्वनाथ को उपलब्ध करायी गयी जिस पर आवेदक द्वारा संतुष्टी व्यक्त की गयी तथा शासन के प्रति आभार प्रकट किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है, उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाय, अन्यथा इसका प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए सम्बंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रकरणों/शिकायतों को अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ससमय निस्तारण किया जाय।
तहसील में कुल 96 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें लगभग 20 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्थान्तरित करते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसी प्रकार अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में तहसील मडियाहूं के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अन्य तहसीलों में भी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post