Trending

Jaunpur : ​होमियोपैथिक डॉक्टर्स और डीलर्स एसोसिएशन के बीच क्रिकेट स्पर्धा

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जनपद में बीते दिन रविवार को होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन व डीलर्स एसोसिएशन के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एक कॉलेज के मैदान में किया गया था। जिसका शुभारंभ डॉ. अशोक अस्थाना व डॉ. वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं, एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि प्रकाश ने सभी खिलाड़ियों व गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता में जीत डॉक्टर्स एसोसिएशन की हुई। इस मौके पर प्रतियोगिता में एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार गुप्ता, संदीप जायसवाल, डॉ. सुमित सिंह, अखिलेश पांडे, निलेश सिंह सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!