Trending

Jaunpur : रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने जीती बालीबाल प्रतियोगिता

टीम संचार सेतु

चंदवक, जौनपुर। मां दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज मुरखा में आयोजित अंतरराज्यीय महिला बालीबाल प्रतियोगिता को कोलकाता ने बरेली को रोमांचक मुकाबले में 2-0 से हराकर जीत लिया। कोलकाता ने कड़े मुकाबले में बरेली को 25-23, 25-24 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग में कटौली ने डेहरी को कड़े व रोचक मुकाबले में 25-24, 25-25, 25-24 से हराया। इससे पूर्व खेले गए मैच में बरेली ने दिल्ली को व कोलकाता ने आगरा को हराया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सुजीत कुमार सिंह प्रमुख नौगढ़, मुकेश राजपूत ने विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। आयोजक प्रबंधक दयाशंकर ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!