Jaunpur : ​विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक सम्पन्न, जुटे तमाम लोग

16 फरवरी को सन्त रविदास जयंती पर बनायी गयी रणनीति
बिपिन श्रीमाली
जौनपुर।
नगर के पचहटियां में स्थित मां शीतला पैलेस में शनिवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक हुई जहां आगामी 16 फरवरी को होने वाले संत रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की रुप-रेखा तैयार की गयी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति सदस्य प्रदूषण बोर्ड (राज्यमंत्री) व उनके साथ आने वाले पदाधिकारियों के स्वागत, पथ संचालन, बैनर, पोस्टर, जलपान, सहभोज आदि पर चर्चा की गयी।
बैठक में मौजूद धर्माचार्य प्रमुख विनय त्रिपाठी, प्रमुख नगर अध्यक्ष अमरदेव माली, जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष उमाकांत, गो रक्षा प्रमुख सुशील सिंह पहलवान सहित अन्य लोगों ने विचार ‌करते हुये कार्यकम को सफल बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर दिनेश मधुकर जिलाध्यक्ष, देवव्रत पाण्डेय, उमाकांत, सुशील सिंह, सुरेन्द्र माली, संदीप माली, बृजेश माली, विनय त्रिपाठी महंत शीतला चौकियां धाम, संजय माली जिला प्रभारी धर्माचार्य, कन्हैया मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post