Trending

Jaunpur : ​साढ़े 13 लाख गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। एचडीएफसी बैंक के एटीएम में 13 लाख 61 हजार रुपए गबन के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आकाश दुबे एटीएम में कैश लोडिंग का काम देखता था। उसने वाल्ट खोलकर पैसे चुराने वाले आरोपी को वाल्ट खोलने का पासवर्ड दिया था। गिरफ्तार आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया गया।
बताते चलें कि बीते साल अक्टूबर महीने में हिटाची कैश मैनेजमेंट सर्विसेज प्रा.लि. के बनारस शाखा प्रमुख पवन अजमानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था। 12 अक्टूबर को शशांक सिंह नामक शख्स ने शाहगंज एचडीएफसी बैंक के एटीएम का वाल्ट खोलकर 13 लाख 61 हजार रुपए चुराया और फरार हो गया। हिटाची कंपनी बैंकों के एटीएम में कैश लोडिंग का काम करती है। शाहगंज में आजमगढ़ रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में नकदी की आपूर्ति का जिम्मा भी उनके पास है।
कंपनी के कर्मचारी शुभम सिंह और आकाश संतोष दुबे नकदी लोडिंग का काम देखते थे। 10 अक्टूबर को उक्त एटीएम में 9 लाख रुपए की नकद आपूर्ति की गई थी। 11 अक्टूबर को सूचना मिली कि एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं। 12 अक्टूबर को शशांक सिंह ने वाल्ट खोलकर पैसे चुरा लिये। उसे वाल्ट खोलने का पासवर्ड आकाश दुबे से मिला। आरोप था कि कर्मचारी शुभम सिंह की जनवरी में ही मृत्यु हो गई थी और शशांक सिंह उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर रहा था।
इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी आकाश दुबे पुत्र सन्तोष दुबे निवासी हरीपुर थाना जलालपुर को शनिवार को सुबह 8:40 बजे शाहगंज रोडवेज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सन्तोष शुक्ला, अशोक सिंह, अमरनाथ यादव और अमन यादव शामिल रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!