Jaunpur : करौंदी अन्त्येष्टि स्थल का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

भाजपा सरकार की योजनाओं से जन्ता को मिल रहा लाभ: गिरीश चन्द्र
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत करौंदी गांव में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया जहां उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ बिना भेदभाव को जनता को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार शाहगंज (सोंधी) के करौंदी (कैसरपुर) गांव में शनिवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने करौंदी (कैसरपुर)  में पहुंचकर 24.36 लाख के लागत से अन्त्येष्टि स्थल का शिलान्यास किया। इसके बाद वहां पर उपस्थित जन समूह को संबोधित किया। इसके पहले करौदी गांव के प्रधान पूर्णमासी राजभर ने राज्यमंत्री को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की हर योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का हमेशा कार्य करूंगा और उन्होंने अपने विधानसभा में कराये गये हर कार्यों को बारीकी से वहां पर उपस्थित लोगों को बीच कहा और भाजपा सरकार के विभिन्न योजनाओं को उन्होंने गिनते हुए सभी को संबोधित किया।
इस अवसर पर कमलावती पूर्णमासी राजभर प्रधान करौंदी, खेताराम पूर्व मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र मिश्रा, अरुण सिंह, विनोद प्रधान सन्दहा, संजय, नीरज, सुनील, पुनीत सिंह, अजीत यादव सचिव समेत भारी मात्रा में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन खेतासराय मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने किया। अन्त में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पूर्णमासी राजभर ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post