Trending

Jaunpur : तेज रफ्तार के चार पहिया वाहन से युवक गम्भीर रूप से घायल

टीम संचार सेतु

पत्नी ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के विरूद्ध दर्ज कराया मुकदमा
राजेश पाल/बीके सिंह
धर्मापुर, जौनपुर।
जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर मोड़ के पास सड़क पर खड़े एक युवक को तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे उक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी लालमन रविवार शाम को किरतापुर मोड़ के पास खड़ा था। उसी समय जौनपुर शहर के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से लालमन (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर व हाथ में काफी चोट आई। घायल अवस्था में परिजन उसे शहर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराये जहां उसका उपचार चल रहा है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि घायल युवक के पत्नी की तहरीर पर टक्कर मारने वाले वाहन के चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई की जा रही है।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!