Trending

Jaunpur : ​राजपूत सेवा समिति का उद्देश्य सेवा करना है: कृपाशंकर

टीम संचार सेतु

समिति के स्वास्थ्य शिविर में डीएम सहित तमाम अधिकारी जुटे
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के जफराबाद राजपूत सेवा समिति हमेशा जरूरतमन्दों की सेवा के लिये काम करती है। यह बातें रविवार को क्षेत्र के हरगोविन्द सिंह इण्टर कालेज में राजपूत सेवा समिति के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ करने के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुये महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कही। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने कहा कि ऐसे आयोजन से आम जनता को लाभ मिलता है। ऐसी सभी संस्थाओं को इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी सीलम साई तेजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने भी सम्बोधित किया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ जिसके बाद कालेज के संस्थापक हरगोविन्द सिंह की प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही कालेज के प्रबन्धक अभिषेक सिंह, प्रधानाचार्य संजीव सिंह, सर्वेश सिंह, रवि सिंह, निखिलेश सिंह, अवनीश सिंह, मनोज सिंह, रविन्द्र सिंह सहित अन्य लोगों ने अतिथियों को माल्यर्पण किया। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ जहां तमाम चिकित्सक व सरकारी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच करते हुये दवा एवं परामर्श दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनुष्य को हमेशा अपने क्षमता के अनुसार समाज के कमजोर तबके के लोगों की मदद करनी चाहिये। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नारायण सिंह ने किया।। शिविर में डॉ संजय सिंह, डॉ विनोद प्रसाद सिंह, डॉ हर्ष विक्रम सिंह, डॉ संदीप सिंह, डॉ शुभा सिंह, डॉ विपुल कुमार, सोनू पाल, अनिल यादव सहित तमाम चिकित्सकों ने मरीजों की जांच करके उचित परामर्श दिया जहां 3 सौ से अधिक मरीजों की जांच करके दवा दी गयी। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!