Trending

Jaunpur : ​वसीरपुर घटना का आरोपी गिरफ्तार

टीम संचार सेतु

इजहार हुसैन
जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के जमैथा गांव के अखड़ो घाट के पास बुधवार को पुलिस ने वसीरपुर गांव के चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर से मिली सूचना पर ट्रेनी आईपीएस सीओ सिटी आयुष श्रीवास्तव, थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव मयफोर्स उक्त घाट के पास पहुंच गए। वहां पर वसीरपुर गांव में हुए गोलीकांड का आरोपी शंभु पुत्र बड़ेलाल निषाद मौजूद था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि गोलीकांड में वसीरपुर गांव के बीडीसी मनीष कुमार तथा सूरज कुमार को गोली लगी थी। इसके अलावा राजन को चाकू लगा था। तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!