Jaunpur : लोकतंत्र का गलाघोंट कर सरकार चलाना चाह रही भाजपा : तुफानी सरोज

एएच अंसारी
केराकत, जौनपुर।
विधायक तुफानी सरोज ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोटने पर आमादा है और तानाशाह बनकर देश व प्रदेश का सरकार चलाना चाह रही है जिसे लेकर जनता सहमी व डरी हुई महसूस कर रही है। अगर यही स्थिति बनी रही है तो कभी जनता जन आन्दोलन करने को मजबूर हो जायेगी। बुधवार को सपा कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक को वह सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोग एकजुट होकर इस जालिम सरकार को हटा देंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान ने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि घर घर जाकर पीडीए के लोगों को इस भाजपा जालिम सरकार के खिलाफ एकजुट करें। बैठक में सुरेश यादव, भगवती सरोज, जयप्रकाश राम, भानू यादव, जीतेन्द्र भारती, सत्यनारायण यादव, लुकमान अहमद, आजाद कुरैशी, दिनेश यादव, जियावन यादव, श्रवण कुमार, कमलेश यादव, शिवपूजन प्रजापति एवं पवन मंडल आदि उपस्थित रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post