Trending

Jaunpur : ​डीएम ने महाकुम्भ यात्रियों को दिया खाद्य व पेय पदार्थ

टीम संचार सेतु

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने मछलीशहर बस स्टेशन तथा मुंगराबादशाहपुर में माघी पूर्णिमा पर पावन स्नान हेतु प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले तथा गंतव्य स्थल को लौटने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों में बिस्किट, पेयजल, फल इत्यादि का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए उनके यात्रा, महाकुंभ स्नान आदि के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कहा कि महाकुंभ में स्नान करना बड़े सौभाग्य की बात है। इस दौरान जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी दी जायेगी। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!