Trending

Jaunpur : ​धर्मा देवी महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

टीम संचार सेतु

नौपेड़वा, जौनपुर। धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार हयातगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गौरव यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान छात्रों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और युवाओं की समाज में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ. सुधीर यादव, शैलेश यादव, डॉ. प्रदीप विश्वकर्मा, अरविंद यादव, डॉ. तोशिका श्रीवास्तव, डॉ. नीलम श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रभात यादव ने किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!