Trending

Jaunpur : ​निर्मला त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को कंबल का उपहार

टीम संचार सेतु

जौनपुर। खुटहन क्षेत्र के सियराबासी गांव निवासी व तिब्बती विश्वविद्यालय वाराणसी के प्रोफेसर डॉ बाबूराम त्रिपाठी की समाजसेविका पत्नी निर्मला देवी की 10वीं पुण्यतिथि बुधवार को गांव में नारी सम्मान समारोह आयोजित कर मनाई गई। वक्ताओं ने परिवार, समाज और देश के विकास में नारियों के अमूल्य योगदानों पर अपना विचार प्रकट किया। इस दौरान 100 से अधिक जरूरतमंदों को उपहार स्वरूप कंबल भी दिया गया। बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति यत्र नारी पूज्यंते रमंते तत्र देवता आधारित है। हम मां, बहन, बेटी आदि स्वरूपों में उनका आदि काल से सम्मान करते रहे हैं। पूर्व प्रधानाचार्य रमेश तिवारी ने कहा कि स्व. निर्मला देवी एक आदर्श गृहणी के साथ-साथ जीवन पर्यन्त गरीबों, असहायों और निर्बलों की सहायता में समर्पित रहीं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। पूर्व प्रधानाचार्य अनिल दूबे ने कहा कि उनकी प्रेरणा को आचरण में समाहित कर समाज के हर सक्षम लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि वे कमजोर तबके के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास करें।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुभाष चन्द्र पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनवरत प्रयास कर रही है। हम सभी को सिर्फ महिलाओं को जागरूक कर देना है। इस अवसर पर ओमप्रकाश तिवारी, भागवत तिवारी, अमरनाथ तिवारी, शरद मिश्रा, जग्गू सिंह, सनी तिवारी आदि मौजूद रहे। आगंतुकों का स्वागत बिपिन तिवारी व आभार डॉ अनुराग त्रिपाठी ने व्यक्त किया। संचालन डॉ. विजय शंकर त्रिपाठी ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!