Trending

Jaunpur : ​सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

टीम संचार सेतु

जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर का 30वां स्थापना दिवस नगर के सिपाह स्थित एक होटल में मनाया गया जहां संस्थाध्यक्ष मोहम्मद रजा खान की अध्यक्षता में सर्वप्रथम ईश वंदना आदर्श वर्मा ने किया। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव व अध्यक्ष मोहम्मद रजा खान ने केक काटकर सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष डा. अलमदार नज़र ने कहा कि विगत कई वर्षों से क्लब गतिशीलता की ओर अग्रसर है। पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू ने कहा कि सभी सदस्यों को क्लब की गतिविधियों में शामिल होना चाहिये। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के पिछले 29 वर्षों का जिक्र करते हुए संस्था की उपलब्धियों की चर्चा किया। पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल ने संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने की शुभकामना दिया। पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य में सफलता हासिल करें। निवर्तमान अध्यक्ष हफ़ीज़ शाह ने सभी को अपनी शुभकामना देते हुए नये संकल्प के साथ क्लब के मजबूती पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दिया। मोहम्मद रज़ा खान ने सभी पूर्व अध्यक्षों को माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संतोष अग्रहरी, महेन्द्र यादव, सह सचिव हर्ष माहेश्वरी, विकास अग्रहरी, अतीत मौर्या, सह कोषाध्यक्ष चन्द्रेश मौर्य, रविन्द्र यादव, प्रितेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, सय्यद फारोग, मोहित मौर्या, विजय अग्रवाल, शोएब कलाम, असगर मेंहदी खान, नागेंद्र यादव, अखिलेश अग्रहरी, रविकांत जायसवाल, आदर्श वर्मा, सोनू क़ादरी, अमित गुप्ता, राहुल साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव विनीत गुप्ता ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष विवेकानन्द मौर्या ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!