Trending

Jaunpur : ​प्रधान पद के 3 और सदस्य के 5 लोगों ने खरीदा पर्चा

टीम संचार सेतु
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी गांव में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को नामांकन होगा। शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर तीन लोगों ने प्रधान पद हेतु पर्चा खरीदा। साथ ही 4 गांवों के विभिन्न वार्डों में सदस्य पद के लिए 5 लोगों ने पर्चा खरीदा है। जिला प्रशासन की तरफ से नामांकन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि खानापट्टी गांव में प्रधान पद के उपचुनाव की सारी तैयारियां कर लिया गया है जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु भभौरी, गोहदा, पालपुर व डीह जहनियां में पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए पर्चे की बिक्री हुई। खानापट्टी गांव की प्रधान किरन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद उक्त सीट पर चुनाव हेतु अधिसूचना जारी किया गया। इसमें 8 फरवरी को नामांकन, 10 फरवरी जांच, 11 फरवरी को उम्मीदवारी वापस लेने का काम, 11 को ही देर शाम तक चुनाव चिन्ह प्रत्याशियों को किया जाएगा। 18 फरवरी को पोलिंग पार्टियां बूथ पर रवाना होगे, 19 फरवरी को मतदान व 21 को मतगणना होगी। थानाध्यक्ष अमित सिंह भी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर नामांकन की तैयारियां में जुटे रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!