Jaunpur : 1276वें दिन भी भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1276वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुये समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में प्रेमनाथ, विजय प्रकाश मिश्र, चन्द्रमणि पाण्डेय, उदय प्रताप सिंह, आदित्य नारायण शर्मा, हरिश्चंद्र, बुद्धि प्रकाश तिवारी, बिहारी लाल यादव, विनय उपाध्याय,  प्रेम प्रकाश मिश्र, राम नगीना यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, अमरेंद्र श्रीवास्तव, राम बहाल यादव, उदयराज गौड़, छोटे लाल, कृपाशंकर यादव, दिनेश गौतम, अनिल यादव, पंकज चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post