Trending

Jaunpur : ​मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

टीम संचार सेतु

जौनपुर। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं पी0एम0 विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता मे विकास भवन सभागार में हुई। इस मौके पर अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का शुभारम्भ 24 जनवरी को यू0पी0 दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है। उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद को 250 का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है जिसके आवेदन हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानाचार्य आईटीआई, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को अधिक से अधिक आवेदन कराने एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को आरसेटी के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदन कराने एवं प्राप्त आवेदन को तत्काल वितरित करने के निर्देश दिये गये तथा पी0एम0 विश्वकर्मा योजना के अन्तर्गत द्वितीय स्तर पर लम्बित आवेदनों को समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सत्यापन कराते हुए उपायुक्त उद्योग को अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!