Trending

Jaunpur : ​सड़क सुरक्षा अभियान में वाहन चालकों को किया गया जागरूक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। परिवहन आयुक्त लखनऊ द्वारा प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में घायलों/मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने एवं आम जनमानस में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाये जाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बिना हेलमेट लगाये दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चालकों को पुष्प देकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। उन्हें भविष्य में वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही सीट बेल्ट लगाने और हेलमेट  लगाने के निर्देश दिये गये। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र सिंह के निर्देशन में यात्री कर/माल कर अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा अभियान का संचालन किया गया। उक्त अवसर पर समस्त प्रवर्तन कार्मिक मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!