Trending

Jaunpur : ​संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

टीम संचार सेतु
बाथरूम में पाइप के सहारे फंदे पर लटका मिला शव
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिलकथुआ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में लगे पाइप के सहारे फंदे पर लटकता मिला। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र 35 वर्षीय सचिन यादव की शादी करीब 8 वर्ष पूर्व मीरगंज थाना क्षेत्र के सवैया किशुनदासपुर गांव निवासी गयादीन यादव की पुत्री 32 वर्षीय नगीना यादव के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि नगीना के अब तक कोई बच्चा नहीं हुआ। इसी वजह से ससुराल वाले दवा आदि कराने के लिए परेशान करते रहते थे। मृतिका के चचेरे भाई जयसिंह यादव ने बताया कि गुरुवार की रात बहन फोन करके बताई कि पति, सास, ससुर मारने की योजना बना रहे हैं। सुबह खबर मिल रही है कि उसकी मौत हो गई है। मृतक नगीना का पति मुंबई रहता है। आरोप है कि बीते 10 तारीख़ को वह घर आया है तभी से नगीना के साथ मारपीट कर उसे प्रताड़ित कर रहा था। इधर मायके पक्ष के लोगों ने बरसठी पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए भारी-भरकम पैसे की मांग करते रहते थे जिसे पूरा न करने पर पति सचिन, सास शांति देवी, ससुर सुरेश के साथ मिलकर हत्या कर दिए। इसके बाद उसके शव को फंदे पर लटका दिया ताकि हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। फ़िलहाल, बरसठी पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!