Trending

Jaunpur : ​स्वामी विवेकानन्द जयन्ती एवं खिचड़ी सहभोज पर हुई चर्चा बैठक

टीम संचार सेतु

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया के आवास पर हुई जहां अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिलाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन के राजेश श्रीवास्तव, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव, ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम को श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति ने सम्मानित किया। साथ ही आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई जहां महासमिति के संस्थापक/अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति का गठन इसलिए किया गया है, ताकि संगठन में कायस्थ समाज के साथ सभी जाति-धर्म के लोगों को जोड़कर भगवान चित्रगुप्त जी के बारे में बताया जायेगा। संस्थापक/अध्यक्ष बच्चा भईया ने कहा कि जल्दी ही लोगों से विचार विमर्श कर वृहद टीम का गठन किया जायेगा जिसमें सर्वसमाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। संस्थापक/अध्यक्ष सुरेश अस्थाना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त सभी धर्म-जाति के भगवान हैं। संस्थापक/अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि आज कायस्थ समाज के सभी संगठन एकजुट होकर श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति के साथ है। इसी क्रम में अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कायस्थ बंधुओं के उत्थान पर चर्चा किया। साथ ही बताया गया कि 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर स्वामी विवेकानन्द पार्क सिपाह में सभी संगठन के लोग एक साथ जयन्ती पर्व मनायेंगे। वहीं कहा गया कि खिचड़ी सहभोज में सभी को आमंत्रित किया जायेगा। बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई जिसमें स्वामी विवेकानन्द जयन्ती पर्व, सामाजिक समरसता खिचड़ी सहभोज और जनपद में आने वाले संगत-पंगत राष्ट्रीय जनजागरण रथयात्रा तैयारी पर चर्चा हुई। रथयात्रा का नेतृत्व आरके सिन्हा सांसद एवं स्वामी चक्रपाणि जी महराज करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, युवा राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट, युवा नेता सुलभ श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बन्धु उपस्थित रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!