Trending

Jaunpur : ​संस्कृति उत्सव का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

टीम संचार सेतु

कलाकारों ने की मनमोहक प्रस्तुति
जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा संस्कृति उत्सव 2024-25 का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सामुदायिक भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, सदस्य संस्कृति उत्सव-2025 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, टीडी कॉलेज के संगीत विभाग के नरेंद्रदेव पाठक सहित अन्य ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री की प्रेरणा से हर वर्ष संस्कृति उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसके अन्तर्गत जनपद में कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में जनपद में इस वर्ष भी संस्कृति उत्सव-2024-25 का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गाँव, ब्लाक, तहसील एवं जनपद स्तर के कलाकारों को प्रस्तुति करने का मौका प्रदान किया गया है। चयनित कलाकारों को 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रतिभाग करने का मौका दिया जायेगा और प्रमाण-पत्र देकर सम्मनित किया जायेगा। इसके उपरान्त मण्डल स्तर पर प्रतिभाग करने और प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका प्रदान किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रतिभागी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राहुल पाठक को अंगवस्त्रम तथा विनोद शुक्ला को बुकें प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में गूगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव ने 2 मिनट में विभिन्न देशों एवं प्रदेशों का नाम और उसकी राजधानी बताकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। राहुल पाठक ने अपनी देवी गीत प्रस्तुत करके संस्कृति उत्सव को भक्तिमय बना दिया। प्रतिभाग करने वाले कलाकार राहुल पाठक, गुलाब यादव, विजय बहादुर यादव, बिहास यादव, अर्पित सिंह, प्रमिला, राम अभिलाख यादव, विजय बहादुर यादव, गुलाब राही, सरिता निषाद, अब्दुल रसीद सहित विभिन्न प्रतिभावान कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की।
कार्यक्रम में निर्णायक टी.डी. कालेज संगीत विभाग नरेन्द्रदेव पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने किया।कार्यक्रम के संचालन डॉ0 रमेश चंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर जिला सूचना विभाग के अवनीश यादव, सुमित सिंह, अतुल शुक्ला, बबलू कुमार के अलावा जनपद के विभिन्न ब्लाकों एवं तहसीलों के कलाकारों की उपस्थिति रही।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!