Trending

Jaunpur : ​पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष को मातृशोक

टीम संचार सेतु

शवयात्रा में शामिल होने वालों का लगा तांता
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना अंतर्गत बशीरपुर गांव निवासी  खेतासराय पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा की माता निर्मला मिश्रा 75 वर्ष का निधन हो गया। इसकी सूचना लगते ही भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पैतृक गांव पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया।
जानकारी के अनुसार खेतासराय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के माता का गुरुवार 12 बजे निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। इसकी सूचना लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पैतृक आवास बशीरपुर में लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को संतावना दिया।
शवयात्रा में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह, अमित सिंह प्रधान, करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव, खेतासराय मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, करंजाकला मंडल अध्यक्ष, प्रशांत सिंह समेत भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकार्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि धर्मेंद्र मिश्रा ने दिया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!