Trending

Jaunpur : ​जौनपुर के लाल उधम सिंह ने उत्तर प्रदेश का नाम किया रोशन

टीम संचार सेतु

कर्नाटक की विज्ञान प्रतियोगिता में प्राप्त किया तीसरा स्थान
जौनपुर। एक अमर बलिदानी उधम सिंह ने इंग्लैंड के लंदन में जाकर 16 वर्ष की आयु में अत्याचारी अंग्रेज अधिकारी को मार गिराया था तो दूसरा उधम सिंह बेंगलुरु कर्नाटक में जाकर जौनपुर सहित संपूर्ण भारत का नाम प्रकाशमान कर रहा है। पिता सत्य प्रकाश सिंह, डेजी सिंह, हेमलता की देख-रेख और निर्देशन में प्रतिभाशाली और मेधावी उधम सिंह राज होटल रिजवी खान छोड़ने के बाद दिन-प्रतिदिन सफलता के नए-नए शिखर छू रहा है। इसमें भी उधम की मां हेमलता सिंह डेजी का विशेष योगदान है। इसी क्रम में संप्रति बैंगलोर में रह रहे उधम सिंह ने वहां के राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करके अद्भुत सफलता प्राप्त किया है। उसकी प्रतिभा को देखकर यही सलाह दी गयी कि इसको यहां से दूर ऐसे वातावरण में ले जाओ जहां यह अपनी प्रतिभा का सही उपयोग कर सके। उधम सिंह की सफलता पर हम सभी जनपदवासी बधाई देते हैं। वहीं मौसमविद् एवं भविष्यवाणी वेत्ता डा. दिलीप सिंह एडवोकेट एवं पद्मा सिंह ने बधाई देते हुये उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!