Trending

Jaunpur : ​त्रिदिवसीय श्रृंगार महोत्सव पर दुर्गा सप्तशती पाठ का हुआ आयोजन

टीम संचार सेतु

बिपिन श्रीमाली
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में 23 से 25 जनवरी को होने वाले श्रृंगार महोत्सव के पूर्व मन्दिर ब्राह्मण पुरोहित परिवार द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ पूजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में शीतला चौकियां धाम के महंत विनय त्रिपाठी ने बताया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी ब्राम्हण पुरोहित परिवार द्वारा मन्दिर परिषद में तीन दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ पूजन किया जायेगा।
मुख्य यजमान सतीश तिवारी, पत्नी आंचल तिवारी रहेंगी। मुख्य आचार्य अजय मिश्र के नेतृत्व में यज्ञ, हवन, पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ, पूजन कराया जायेगा। यज्ञ की पूर्ण आहुति 25 जनवरी की शाम 6 बजे होना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर अम्बिका तिवारी, प्रवेन्द्र तिवारी, आदर्श त्रिपाठी, त्रिजुगी त्रिपाठी, त्रिभुवन त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, सुजीत त्रिपाठी, आनन्द त्रिपाठी, कल्लू त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!