Trending

Jaunpur : ​सेवानिवृत्त वरिष्ठ लिपिक विनोद सिंह को किया गया सम्मानित

टीम संचार सेतु

तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज के अवकाश प्राप्त वरिष्ठ लिपिक विनोद सिंह की विद्यालय की प्रति किए गए सेवाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ सत्य प्रकाश सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पुनः विद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिनेश सिंह, प्रवक्ता मिथिलेश कुमार सिंह, प्रवक्ता राजीव कुमार सिंह ने विनोद सिंह के 30 वर्षों की सेवा काल में अपने-अपने संग बिताए हुए संस्मरण का उल्लेख करते हुए पुरानी यादों को ताजा किये। उक्त सभी जनों ने उनके सम्मान में प्रशंसनीय कृत्य को बताते हुए भावुक हो गए। विद्यालय के प्रवक्ता जय सिंह ने स्वरचित कविता पाठ से सभागार में बैठे सभी श्रोताओं एवं मुख्य अतिथि का मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यापक सुभाष चंद्र ने एक प्यारा सा भजन एवं विदाई का मार्मिक गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉ सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि विनोद जी की विद्यालय से विदाई नहीं हो रही है अपितु आज उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है ताकि वह इसी तरह हम लोगों के बीच हमेशा विद्यालय में आते रहे और अपने अनुभव का लाभ देते रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि विनोद जी हमारे बाल सखा रहे हैं हम लोग बचपन से एक साथ खेल कूद और पढ़े लिखे हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। अंत में प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने भी उनके स्वस्थ एवं सुखमय  जीवन की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार का समस्त स्टाफ एवं शिक्षणेत्तर वर्ग भी उपस्थित था। संचालन डॉ सुनील कुमार सिंह ने किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!