Trending

Jaunpur : ​कांधापुर वरियर्स बना यादवेश क्रिकेट मेला का चैम्पियन

टीम संचार सेतु

सूरज जायसवाल/विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित यादवेश इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेला के 41वें संस्करण में फाइनल का बेस्ट ऑफ थ्री का मुकाबला सोनानन्दन क्लब बक्शा और कांधापुर वरियर्स के बीच में खेला गया। पहले मुकाबले में टॉस जीतकर सोनानन्दन बक्शा ने क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कांधापुर वरियर्स की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 129 रन बनाया। मुरारी यादव ने 29 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। धनञ्जय सिंह ने 2 ओवर में 22 रन देकर 3 सफलताएं अर्जित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनानन्दन की टीम ने 5 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।
आतिफ ने 25 गेंद में 65 रन की पारी खेली।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कांधापुर वरियर्स ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाये। अनिल ने शानदार 47 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनानन्दन क्लब बक्शा की टीम 114 रन ही बना सकी। दिव्यांशु ने 46 रन की साहसिक पारी खेली।
बेस्ट ऑफ थ्री के तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हए सोनानन्दन बख्शा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाये। आतिफ ने 20 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। शिवम ने 25 रन देकर 2 सफलता अर्जित की। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांधापुर वरियर्स की टीम ने 9 ओवर ही 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर यादवेश क्रिकेट मेला के ऐतिहासिक फाइनल को जीत लिया। मुरारी यादव ने 48 रन व विशाल सिंह ने 39 रन की जोरदार पारी खेली।
मुकाबले के मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज मुरारी यादव रहे। विजेता टीम कांधापुर वरियर्स के कप्तान सन्दीप यादव को 111041 रुपये व उपविजेता टीम सोनानन्दन के कप्तान मनीष यादव को 61041 रुपये व मैन ऑफ द मैच व सीरीज के लिए मुरारी यादव को 5041 व 21041 रुपये दिया गया। मैच के अंपायर मो अनीस और मनीष यादव रहे। कमेंट्रेटर वीरू, सौरभ व विनोद यादव रहे एवं स्कोरर भीमराव रहे। फाइनल के मुख्य अतिथि के रूप में मल्हनी विधायक लकी यादव, भगवान महावीर विश्वविद्यालय सूरत के अध्यक्ष अभिमन्यु यादव, शिवम बाहुबली, विजय यादव सेठ, महावीर यादव, राघवेन्द्र यादव, ज्योति प्रधान, कुँवर ज्योतिदारित्य, अनिल यादव, विकास यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। अन्त में आयोजक मंगल यादव ने सभी को आभार प्रकट किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!