Trending

Jaunpur : ​लोक चेतना संस्था ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल

टीम संचार सेतु

  • असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा : निशांत

कृष्णा सिंह 

पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधौड़ा, कोपा एवं बिसौरी में मकर संक्रांति के अवसर पर लोक चेतना संस्था ने बरनवाल आभूषण भण्डार के सौजन्य से जरूरतमन्द, गरीब, असहायों को कुल 101 कंबल वितरित किया। कम्बल लेते वक्त ठंड से ठिठुर रहे गरीब, असहायों के खुशी से आंसू छलक पड़े। कम्बल पाकर असहायों ने आशीर्वाद दिया। 

Jaunpur News : लोक चेतना संस्था ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल | Naya Savera Network

लोक चेतना उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री निशान्त बरनवाल ने कहा कि मानव होने के नाते एक व्यक्ति का फर्ज है वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करे, गरीबों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। भारतीय संस्कृति में कहा गया है सेवा परमो धर्म:। गरीब, असहाय लोगों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है। 

Jaunpur News : लोक चेतना संस्था ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल | Naya Savera Network

लोक चेतना मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह ने कहा कि यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नहीं है। हमारा संगठन लोक चेतना गरीबों की मदद के लिए काम करता है। हमारे प्रदेश संगठन मंत्री गरीब असहाय लोगों की कुछ न कुछ निरंतर मदद करते रहते हैं। दूधौड़ा दलित बस्ती, कोपा मौर्य बस्ती, बिंद बस्ती, राजभर बस्ती, पतरही बाजार में, बिसौरी दलित बस्ती में, राजभर बस्ती में गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग, मजदूर एवं सगड़ी चलाने वाले जरूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया गया। काली प्रसाद चौबे ने सभी का आभार जताया। कम्बल वितरण के दौरान विजय साव, आलोक यादव (भीम), रमेश, राजेश कुमार (श्यामू) सहित अन्य लोग रहे।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!