Trending

Jaunpur : सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयन्ती धूमधाम से मनी

टीम संचार सेतु

हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के अंतर्गत स्थित दिलावरपुर में मां कमला देवी प्राकृतिक चिकित्सालय पर वृहस्पतिवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके नेता जी के जीवन पर चर्चा की गई जहां कहा गया कि देश के इस महान वीर सपूत ने आजादी की लड़ाई के लिए देश व विदेश सबसे सहयोग लेकर अंग्रेजों द्वारा भारत के ऊपर जो अत्याचार हो रहा था। उसके खिलाफ इन्होंने मुकाबला किया और भारत को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। इन्होंने जिस विचारधारा के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी, वह सपना आज भी अधूरा है, समानता का भारत हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विजय सिंह मौर्य एवं संचालन अरविंद चौरसिया ने किया। इस अवसर पर उत्तम जायसवाल, तालुकदार यादव, फूलचंद यादव, संजय जायसवाल, भोलानाथ सरोज, लालता प्रसाद पाल, पुनवासी शर्मा, राधे मोदनवाल, विजय जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!