Trending

​Navi Mumbai : प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर श्रीराम कथा का आयोजन

टीम संचार सेतु

नवी मुंबई। जय श्री राम सेवा फाउंडेशन द्वारा अयोध्या में स्थापित श्री राम की मूर्ति की प्रथम वर्षगांठ पर कोपरखैरने में श्री राम कथा का आयोजन किया गया। पंडित सुरेश रामायणी व्याकरणाचार्य महाराज ने कहा कि सभी लोगों को अपना चरित्र राम जैसे बनाना चाहिए। 

बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए माताओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा आज युवा पीढ़ी संस्कार और भारतीय संस्कृति से विमुख होती जा रही है। इसे संस्कारवान बनाने के लिए माता-पिता को प्रयास करने होंगे। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  श्रीकांत ओझा, संजय राय, नागेश सिंह, तारकेश्वर राय, रामकिशोर शर्मा, नकुल श्रीवास्तव, शशिकांत ओझा, संजीव कुमार सिंह, समाजसेवी नारायण शिंदे, किशोर पाटिल,  शिरीष पाटिल, डा. राकेश सिंह, केशव म्हात्रे, एम पी सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। 


ठाणे के पूर्व सांसद डा.  संजीव नाईक सहित अनेक नगरसेवक व  समाजसेवकों ने अपनी उपस्थिति से  कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में योगदान दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!