Trending

Jaunpur : ​जलवायु परिवर्तन से मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है असर: संतोष

टीम संचार सेतु

रसड़ा गांव में हुई प्रशिक्षण सह जागरूकता बैठक
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रसड़ा गांव में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्थान डोभी व पानी संस्थान के सहयोग से महिलाओं के साथ प्रशिक्षण सह जागरूकता बैठक कर जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले खतरों को लेकर जागरूकता किया गया। बैठक का शुभारंभ नीलम ने किया।
इसके बाद संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान बढ़ने के साथ मौसम में बदलाव आता है जिससे सूखा, तूफ़ान, गर्म हवाएं, और बाढ़ जैसी खतरनाक मौसमी घटनाएं बढ़ती हैं। जलवायु परिवर्तन से फसलें कम होती हैं और मानव स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। जलवायु परिवर्तन से ही समुद्र का स्तर बढ़ता है जिससे ग्लेशियर पिघलते के साथ ही कुछ प्रजातियों के विलुप्त होने का भी खतरा बढ़ता है। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!