Trending

Jaunpur : उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1259वें दिन भी जारी

टीम संचार सेतु

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा 'सत्याग्रह आन्दोलन' शनिवार को 1259वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। यह भी बताया कि यह आन्दोलन बीते 9 अगस्त 2021 से चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में रामधारी यादव, उदय प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, विजय प्रकाश मिश्र, राम आशीष पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, बिहारी लाल यादव, राम नगीना  यादव, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, उदयराज गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!