Jaunpur : भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 1250वें दिन भी जारी

जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीड़न एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा सत्याग्रह आन्दोलन गुरूवार को 1250वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। आन्दोलन के समर्थन में कृष्ण कुमार यादव, चन्द्रमणि पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, महेश सेठ, रोहित साहू, राम आशीष पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, विनय उपाध्याय, उदयराज गौड़, बिहारी लाल यादव, राम नगीना यादव, सन्तोष कुमार, उदय प्रताप सिंह, उपेन्द्र श्रीवास्तव, नारायन साहू, अमरेंद्र श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, विजय प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, अशोक जायसवाल आदि प्रमुख रहे।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post