Trending

29 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय में अवकाश। Sanchar Setu

टीम संचार सेतु


जौनपुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने 29 जनवरी को कक्षा 1 से लेकर 8 तक के विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए से यह आदेश मौनी अमावस्या पर्व पर प्रयागराज में संगम तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं को जाने व आने वाली वाहनों की भारी तादात को देखते हुए दिया है। बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर आवागमन एवं यातायात के दृष्टिगत जिले के अंदर बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त तथा सहायता प्राप्त पहली से आठवीं तक के विद्यालयों में जिलाधिकारी डॉ ० दिनेश चंद्र के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने अवकाश घोषित कर दिया है। जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा गया है। बताते चलें कि बुधवार को मौनी अमावस्या का स्नान पर्व होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज को जा रहे हैं तथा बुधवार को स्नान से वापसी के समय  बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ होने की सम्भावना है।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!