Trending

युवा उद्योगपति ने दी आर्थिक सहायता | Sanchar Setu

टीम संचार सेतु
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के पूरा मोहब्बत गांव निवासी व्यवसाई एवं समाजसेवी अजय यादव डिंपल बदलापुर के भटौली निवासी अमर बहादुर यादव के पिता की हार्ट की बीमारी के इलाज के लिए एक लाख रु पए की आर्थिक सहायता की। अजय यादव लगातार समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा परेशान लोगों की जानकारी मिलने पर मदद भी करते हैं। अमर बहादुर के पिता लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है जिनकी हार्ट की बाईपास सर्जरी अति आवश्यक थी। जानकारी मिलने पर अजय ने एक लाख रु पए की आर्थिक सहायता की जिससे आसानी से उनका इलाज हो सके। क्षेत्रीय लोग उनके इसकी जानकारी होने पर प्रशंसा कर रहे हैं। बदलापुर विस के सपा विस अध्यक्ष रामजतन यादव, सपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, सपा नेता संजय यादव सहित अन्य लोगों ने अजय यादव को धन्यवाद दिया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!