Trending

वरिष्ठ पत्रकार अजवद कासमी की मां का निधन | Sanchar Setu

टीम संचार सेतु

  • उपज ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजवद कासमी की माता अफरोज बानों का मंगलवार की रात्रि बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया था। बुधवार को उनके पैतृक आवास दरबानीपुर गांव में देर शाम सुपुर्द ए खाक किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार, राजनेता व अन्य लोग मौजूद रहे। गुरु वार को उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के जिलाध्यक्ष सै. हसनैन कमर दीपू के नेतृत्व में एक शोकसभा कर पत्रकार की माता जी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महामंत्री राहुल प्रजापति, कोषाध्यक्ष अंकित जायसवाल, उपाध्यक्ष राजन मिश्रा, कृष्णा सिंह, आमिर अब्बास, मो. उस्मान, इमरान, अब्बास, मो. अब्बास, अजादार हुसैन, नायाब हसन सोनू, अबूल खैर, अमित गुप्ता, शारिक खान, शाकिर जैदी, अखिलेश श्रीवास्तव ने भी उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!