Trending

Jaunpur News : पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Hindi News


जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!