Trending

Jaunpur News : कजगांव नगर वासियों ने लगाया सीसी रोड़ निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप।

Naya Savera Network
मानक को ताख पर रख निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा किया जा रहा घटिया निर्माण सामग्री का  उपयोग।

सीवर लाइन का कनेक्शन सभी मकानों को न दिये जाने आरोप।

जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के नगर वासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर नगर पंचायत कजगाँव के वार्ड संख्या तीन माधोपट्टी में मानक के विपरीत बनाये जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी व भारी अनियमितत की जांच कराकर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग किया है। शिकायती पत्र द्वारा डीएम को नगरवासियों द्वारा बताया गया कि नगर पंचायत  कजगाँव द्वारा  वार्ड संख्या 3 में मझलेपुर छोटी मस्जिद के पास से माधोपट्टी सरहद तक सी.सी.रोड़ का निर्माण कार्य  कराया जा रहा है जिसके साइड वाल में घटिया किस्म के ईंट एवं सीसी रोड में घटिया किस्म के निर्माण सामग्री का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। सीसी रोड के साईड वाल के नाम पर दो ईंट व सीसी रोड कार्य में नाम मात्र की  गिट्टी डालकर उसकी कुटाई कराये बगैर कार्य रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के बावजूद अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने से स्वतः स्पष्ट है कि उक्त घटिया निर्माण कार्य  में अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा ठेकेदार की मिलीभगत से हो रहा है। ताकि सरकारी खजाने से धन अर्जित हो सके।
उक्त बनाये जा रहे सीसीरोड़ के नीचे जल निकासी हेतु सीवर व जल निगम की पाईप बिछी हुई है जिसमें एकाध लोगों ने निर्माण कार्य से पहले कनेक्शन  लिया है। शेप मकानो में कोई कनेक्शन ठेकेदार और जिम्मेदार द्वारा नही कराया गया जिससे जल निकासी व पेय जल की समस्या से आस-पास के लोगो को काफी दिक्कत व परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत कजगाँव द्वारा मानक के विपरीत कराये जा रहे सीसी रोड निर्माण कार्य में नगर पंचायत द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की जांच किया जाना जनहित में आवश्यक है। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने के दौरान नसरुद्दीन अन्सारी,अफसर अली,रहमान अन्सारी,मोहर्रम,टैमुर, मोहम्मद हाफिस,सहनवाज अन्सारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!