Trending

Jaunpur News : बहूभोज में खाना खाने को लेकर विवाद, मारपीट में एक की मौत और दूसरा घायल

Hindi News


जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुकुहां गांव में शुक्रवार रात बहूभोज के दौरान खाना खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिंद्रेश राजभर के रूप में हुई है, जबकि घायल रितेश तिवारी बताया गया है। मामले में लल्लन राजभर की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, बहूभोज कार्यक्रम के दौरान बिंद्रेश राजभर और रितेश तिवारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी हुई, जिसमें रितेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने बिंद्रेश की पिटाई कर दी। मारपीट में उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि बिंद्रेश करीब एक सप्ताह पहले लुधियाना से अपने गांव लौटा था। लगभग दो वर्ष पहले उसकी शादी आजमगढ़ निवासी बीना से हुई थी। उसका सात महीने का एक बेटा भी है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!