Trending

Jaunpur News : जौनपुर में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, असलहा तस्करी गिरोह का सदस्य भी पकड़ा गया

Naya Savera Network

जौनपुर। जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बदलापुर और सुजानगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।

बदलापुर पुलिस ने मंगलवार को बिठुआकला नहर पुलिया के पास से रजनीश गौतम पुत्र बांकेलाल गौतम निवासी बनबहा, थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया। वह बदलापुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 435/26 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64(1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय और अनीश कुमार गौतम शामिल रहे।

वहीं, सुजानगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध असलहा तस्करी गिरोह के वांछित सदस्य अब्दुल्ला खान पुत्र स्व. जियाउल इस्लाम निवासी टैगोर रोड, कैंट, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने सहयोगियों के माध्यम से लाइसेंसी असलहा की दुकान की आड़ में अवैध असलहे और कारतूस की बिक्री करता था। उसके कब्जे से एक आईफोन मोबाइल बरामद हुआ है। इस मामले में सुजानगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता और आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय और उपनिरीक्षक रामभवन यादव शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!