डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ मार्ग पर कर्रा कॉलेज के पास मंगलवार की रात करीब एक बजे कबाड़ लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ पिकअप जा रही थी। कर्रा कॉलेज के पास बने ब्रेकर पर पहुंचते ही चालक को अचानक नीद आ गई जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद आस—पास के लोग मौके पर जुट गए और घायल चालक की मदद कर बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। चालक का इलाज कराने के साथ पिकअप को व्यवस्थित कराया।
