Trending

Jaunpur News : हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से युवती झुलसी

Hindi News



जौनपुर। बकरी के लिए पेड़ से पत्ती काटते समय हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से युवती झुलस गई उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के बखोपुर गांव निवासी मुरारी निषाद की 14 वर्षीय पुत्री कुमकुम मंगलवार को घर से कोई दूर नहर के पास बकरी को खिलाने के लिए पेड़ से बास के साथ लोहा के लगे धारदार (लग्गी) से बकरी के लिए पट्टी काटते समय पेड़ के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार में लगे लोहे के धारदार के स्पर्श कर जाने से वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाए। चिकित्सकों के मुताबिक कुमकुम लगभग 80% प्रतिशत झुलसने के बाद मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!