Trending

Jaunpur News : समेकित शिक्षा में आयोजित हुआ उपकरण वितरण शिविर

Hindi News

बच्चों को उपलब्ध कराये गये आवश्यक संसाधन


जौनपुर। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी राह आसान बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पात्र दिव्यांग बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किये गये।
इस दौरान बच्चों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये। उपकरण पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शारीरिक कठिनाइयों को कम करने के साथ ही उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने और पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगता किसी भी बच्चे की शिक्षा और प्रतिभा के विकास में बाधा नहीं बननी चाहिए। प्रत्येक बच्चे को समान शैक्षिक अवसर उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। समेकित शिक्षा के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सहायक उपकरणों के माध्यम से बच्चों को दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। बच्चों की शिक्षा, सहभागिता और सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि उचित सहयोग, संसाधन और अवसर मिलने पर दिव्यांग बच्चे भी शिक्षा एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अमरदीप जायसवाल, खंड विकास अधिकारी मछलीशहर, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शशिधर उपाध्याय, स्पेशल एजुकेटर मनोज गुप्ता, सीमा सिंह, आशीष शुक्ला फिजियोथैरेपिस्ट, पीडी तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!