Trending

Jaunpur News : समारोहपूर्वक मनाई गई नेताजी की जयंती, 2027 में अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

Naya Savera Network

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में धरतीपुत्र श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसका संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों एवं वंचितों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया। उनके राजनीतिक जीवन और जनसेवा के कार्य हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे।

वक्ताओं ने नेताजी के विचारों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने और उन्हें पुनः मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, संगीता यादव, सुशील दुबे, दीपचंद राम सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!