Trending

Jaunpur News : चोरी की साइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Hindi News



जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक एटलस साइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज निषाद पुत्र नंदलाल निषाद निवासी शाहपुर, थाना बदलापुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 अक्टूबर को थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को चोरी की साइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

इस मामले में बदलापुर थाने में मुकदमा संख्या 497/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत भी बदलापुर थाने में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार और हेड कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!