भुतहा के ऐतिहासिक रामलीला में उमड़ी भीड़ ...
भुतहा की रामलीला में सीता हरण देख दर्शक हुए रोमांचित
जौनपुर
बक्सा
क्षेत्र के भुतहा गांव में आदर्श श्री सीता राम धर्म मंडल रामलीला समिति के तत्वधान में मारीच वध, सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता व बाली वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। शनिवार रात की रामलीला का शुभारंभ तेजी बाजार के ग्राम प्रधान रतन कुमार सिंह राजू व पीडब्ल्यूडी के जिला अध्यक्ष आदर्श सिंह वी आई पी ने फीता काटकर व राम सीता जी की आरती करके की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष सत्यम सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक सिं, प्रबंधक सुनील सिंह, डायरेक्टर मनोज श्रीवास्तव, व्यवस्थापक अंजनी सिंह ने माल्यापर्ण करके किया। शनिवार रात की रामलीला मंचन में रावण व मारीच का प्रसंग प्रस्तुत किया गया जिसमें रावण मारीच से कहता है की तुम हिरण का रूप धारण कर सीता मैया को जाकर आकर्षित करें जिससे मैं उनका हरण कर सकूं ,इस पर मारीच कहता यह काम मुझे नहीं होगा,रावण की क्रोध के आगे वह विवश हो जाता है।
दूसरे प्रसंग में सीता हरण का मंचन किया गया,
सीता मैया के खोज में राम का विलाप देख दर्शन भाव विभोर हो जाते हैं।
इसके बाद राम सुग्रीव मित्रता का मंचन देख
लोग श्री राम का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। रामलीला का संचालन दयाशंकर सिंह ने किया। राम की भूमिका कुलदीप सिंह छोटू ,लक्ष्मण शिवा सिंह, सीता हर्षित सिंह, हनुमान सुशील बच्चा, रावण आनंद सिंह,खड्डदूसर गौरव सिंह ने निभाई। आए हुए सभी आगंतुओं का स्वागत ग्राम प्रधान विवेक सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश सिंह,कोटेदार बाबा दिन सिंह, मास्टर सुशील स्वामी, बब्बू सिंह आदि उपस्थित रहे ।
