Trending

Jaunpur News : पिकअप की टक्कर से सड़क पर गिरा ट्रांसफार्मर, आवागमन ठप

Naya Savera Network

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के मितावा बाजार के पास देर रात अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से 15 केवी का ट्रांसफार्मर सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना रात करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही तेजीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।

हालांकि, क्षेत्र के निविदा लाइनमैन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना के बावजूद बिजली विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सड़क पर ट्रांसफार्मर गिरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!