Trending

Jaunpur News : अवैध कट से सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवक घायल

Naya Savera Network

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के मई बधवारेबीर मोड़ के पास शुक्रवार देर रात हिट एंड रन की घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नौपेड़वा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सदरुद्दीनपुर गांव निवासी रिजवान अहमद (24) पुत्र स्व. रजी अहमद, कालू हसन (26) पुत्र स्व. मुन्ने हसन और एक अन्य युवक बाइक संख्या यूपी 62 एस 8924 से घर जा रहे थे। इसी दौरान बधवारेबीर मई मोड़ के पास अवैध कट से सड़क पार करते समय उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दी। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!