Trending

Jaunpur News : पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर किया सम्मानित

Naya Savera Network

केराकत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान से प्रेरित होकर अपना जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। जन्मदिन समारोह को अर्पण महोत्सव का रूप देते हुए उन्होंने केराकत नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों के पैर धोए, तिलक-आरती कर अंगवस्त्र पहनाया और महिला कर्मचारियों को साड़ी भेंट की।

इसके बाद सफाई कर्मचारियों के साथ केक काटकर उनके बीच बैठकर भोजन किया। सम्मान पाकर सफाई कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से उन्हें इतना सम्मान पहले कभी नहीं मिला।

इसके बाद पूर्व विधायक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने वृक्षारोपण करने के साथ स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई भी की।

जन्मदिन पर समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने फूल-मालाओं और बुके देकर बधाई दी तथा केक काटकर खुशी मनाई। इस दौरान दिनेश चौधरी ने कहा कि उनके समर्थक और शुभचिंतक ही उनकी ताकत हैं। उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।

कार्यक्रम में भाजपा केराकत मंडल अध्यक्ष मिथिलेश गिरी, थानागद्दी मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला मंत्री हरिराम पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजेश सिंह, पूर्व जिला मंत्री महेंद्र प्रजापति, डोभी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, वीना सिंह रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू जायसवाल, रणजीत सिंह और पवन चौहान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!